फास्ट पोकर कैसे खेलें
“फास्ट-फोल्ड” पोकर – जहां आप फोल्ड करते ही तुरंत एक नए पोकर हैंड में प्रवेश करते हैं- जिसने अकेले ही ऑनलाइन पोकर को बदल दिया है।
इसे रश पोकर, जूम पोकर, फास्ट फोल्ड, फास्ट फॉरवर्ड, स्पीड पोकर, स्नैप पोकर सहित अन्य कई नामों से जाना जाता है। हर एक वेरिएंट एक ही चीज पर आधारित है: अपना हैंड फोल्ड करें और तुरंत एक नया फोल्ड प्राप्त करें। यह भी शानदार है। एक पल में आपको एक अलग टेबल पर ले जाया जाता है, जिसमें एक नया हैंड आपका इंतजार कर रहा होता है। आप कभी भी कुछ सेकेंड से अधिक एक्शन से बाहर नहीं होते हैं।
फास्ट फोल्ड पोकर एक ऐसी चीज है, जो लाइव पोकर में कभी काम नहीं कर सकती है लेकिन यह ऑनलाइन गेम खेलने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक है। क्योंकि यहां मल्टी-टेबलर्स के टाइम आउट यानी समय समाप्त होने के लिए प्रतीक्षा नहीं होती या टैंकिंग खिलाड़ियों (वो खिलाड़ी जो जीतने के लिए ज्यादा कोशिश ना करते हों) को अपना मन बनाने का कोई इंतजार नहीं करना होता। मूल रूप से अगर आप ऑनलाइन पोकर में डाउनटाइम से नफरत करते हैं, तो फास्ट फोल्ड पोकर आपके लिए ही है। यह मोबाइल पोकर खेलने के बेस्ट तरीकों में से एक है क्योंकि यहां आप संभवतः केवल एक टेबल पर खेल रहे होंगे।
फास्ट फोल्ड पोकर क्या है?
फास्ट पोकर, जिसे फास्ट फोल्ड या स्पीड पोकर के रूप में भी जाना जाता है, एक ऑनलाइन पोकर सॉफ्टवेयर इनोवेशन है, जिसे पहली बार साल 2010 में जारी किया गया था। इसने पोकर खेलने का एक बिल्कुल नया तरीका पेश किया है। फास्ट-फोल्ड पोकर में जब भी आप अपना हैंड फोल्ड करते हैं, तो आपको तुरंत एक नई टेबल पर ले जाया जाता है, जिसमें एक नया हैंड नए विरोधियों के साथ आपकी प्रतीक्षा कर रहा होता है। फास्ट-फोल्ड पोकर ने अनिवार्य रूप से पोकर में अधिकांश डाउनटाइम को दूर कर दिया है और खिलाड़ी अचानक एक टेबल पर पहले की तुलना में कई अधिक हैंड्स को खेलने में सक्षम हो गए हैं।
क्या फास्ट-फोल्ड पोकर रश पोकर या जूम पोकर के समान है?
हां, ऐसी कई चीजें हैं, जो कि समान हैं। फुल टिल्ट द्वारा 2010 में रश पोकर के साथ सेगमेंट को फिर से इन्वेंट किए जाने के बाद हर एक ऑनलाइन पोकर ऑपरेटर “फास्ट पोकर” वेरिएंट के साथ आगे आया है। प्रत्येक ऑनलाइन पोकर साइट ने फास्ट-फोल्ड पोकर का अपना वेरिएंट जारी किया है। बेशक, प्रत्येक वेरिएंट का अपना नाम है, लेकिन यह अनिवार्य रूप से अलग-अलग साइट पर एक समान होता है। सभी वेरिएंट एक्शन को क्रैंक करते हैं और आपको तुरंत एक नया हैंड पाने की क्षमता देते हैं। यहां उन विभिन्न नामों की सूची दी गई है जिनका उपयोग ऑनलाइन पोकर साइट्स फास्ट-फोल्ड पोकर के लिए करती हैं:
- रश पोकर (फुल टिल्ट)
- जूम पोकर (पोकरस्टार्स)
- स्नैप पोकर
- स्पीड पोकर
- फास्ट फॉरवर्ड पोकर
- इस तरह की वेरिएशन मोबाइल पर बेहत अच्छी तरह से काम करती हैं, जैसा कि आप नवीनतम 888 मोबाइल अपडेट पर स्नैप प्लेबिलिटी से देख सकते हैं।
जब मैं फोल्ड करता/करती हूं तो क्या मुझे हमेशा एक नया हैंड मिलता है?
ऐसा हो सकता है। अगर आप बड़े ब्लाइंड में हैं, तो आप एक नया हैंड तब तक नहीं फोल्ड कर सकते जब तक कि कोई दांव नहीं लगाता। इससे वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसी भी तरह से गेम में बने रहना चाहते हैं, वो भी तब जब कोई दांव लगाने वाला नहीं है क्योंकि आप पहले से ही पॉट में हैं।
फास्ट फोल्ड पोकर के क्या लाभ हैं?
आप प्रीमियम हैंड की प्रतीक्षा में बैठने के समय को नाटकीय रूप से कम कर देंगे। आप बस अपनी खुशी के लिए फोल्ड क्लिक करना जारी रख सकते हैं। अन्य प्रमुख लाभ यह हैं कि आप सामान्य पोकर की तुलना में अधिक हैंड खेलने में सक्षम होंगे। इसका मतलब ये है कि आप लगातार प्लेयर पॉइंस यानी अंक पाने में सक्षम होंगे, जो पोकर बोनस या अन्य शानदार भत्तों को अनलॉक करते हैं।
क्या यह आईफोन, एंड्रॉयड, आईपैड पर काम करता है?
हां, रश पोकर और स्पीड पोकर के अधिकांश वेरिएंट आपके आईपैड या आईफोन पर चलाए जा सकते हैं। फास्ट पोकर वास्तव में मोबाइल उपकरणों के लिए एकदम सही हैं क्योंकि आप आमतौर पर एक स्क्रीन पर एक से अधिक टेबल फिट नहीं कर सकते हैं। फास्ट फोल्ड के साथ आप वास्तव में केवल प्रतीक्षा करने के बजाय कई हैंड खेलने में सक्षम हो जाएंगे। साथ ही यहां गेम के चरम पर पहुंचने पर एक्शन को तेज करने का सही समय भी मिलता है।
क्या यहां फास्ट फोल्ड पोकर टूर्नामेंट होते हैं?
हां, फास्ट-फोल्ड पोकर टूर्नामेंट की पेशकश की जाती है लेकिन यह कैश गेम खेलने के लिए बहुत अधिक लोकप्रिय है। कैश गेम इसलिए बेहतरी से काम करते हैं क्योंकि आप तुरंत गेम में प्रवेश करते हैं और खेलना शुरू कर देते हैं, जो कि फास्ट पोकर की सबसे बड़ी विशेषता है। अगर आप एक एमटीटी “फास्ट पोकर” इवेंट खेल रहे हैं तो यह स्पष्ट रूप से नियमित पोकर में बदल जाएगा, जब तक आप अंतिम टेबल तक नहीं पहुंच जाते।
क्या मैं होल्डम के अलावा कुछ और भी खेल सकता/सकती हूं?
पॉट-लिमिट ओमाहा में कुछ चुनिंदा पोकर साइट्स पर फास्ट फोल्ड पोकर भी उपलब्ध होता है। आपको सेवन-कार्ड स्टड या कोई लोबॉल अफेयर्स जैसा कोई और अस्पष्ट वेरिएंट नहीं मिलेगा।
क्या फास्ट-फोल्ड पोकर में कोई कमियां हैं?
चूंकि आपको हर हैंड एक नई टेबल पर ले जाता है, इसलिए अपने विरोधियों को पढ़ना मुश्किल हो सकता है। इसके बजाय आपको अपने सीमित ज्ञान के आधार पर त्वरित निर्णय लेने होंगे। हालांकि, अगर आप अभी गेम सीख रहे हैं तो आपको तेज खिलाड़ियों से बचाने का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। ये तेज खिलाड़ी कभी भी आपको विशेष रूप से लक्षित नहीं कर पाएंगे क्योंकि उन्हें हर हैंड एक नई टेबल पर ले जाएगा।
दूसरी चीज जो आपको फास्ट पोकर खेलते समय देखनी है, वह वो राशि है, जो आप छोटे और बड़े ब्लाइंड्स में खो देते हैं। ये ब्लाइंड जितना आप सोचते हैं, उससे कहीं अधिक तेजी से आते हैं इसलिए ये सुनिश्चित करें कि आप अपने ब्लाइंड्स का बचाव समय-समय पर करते रहें!
क्या फास्ट-फोल्ड पोकर में अब भी स्किल शामिल है?
बेशक! खिलाड़ियों को लंबे समय तक भांपने के बजाय आपको त्वरित निर्णय लेने और बोर्ड पर देखे जाने वाले बुनियादी पैटर्न को चुनने के लिए खुद को तैयार करना होगा। लेकिन फास्ट पोकर में हावी होने के लिए कई अलग-अलग रणनीतियां हैं इसलिए आपको थोड़ा शोध जरूर करना होगा।
जूम पोकर को मात देने के लिए सबसे अच्छी रणनीति क्या है?
फास्ट पोकर के लिए बहुत सारे अच्छे रिसोर्स हैं, जैसे कि जूम पोकर खेलने के लिए यह गाइड। लेकिन इसकी शुरुआत करने के लिए हम आपको थोड़ी जानकारी दे सकते हैं। सामान्य तौर पर लोग अपने बेकार हैंड्स को फेंकने जा रहे होते हैं, इसलिए ठोस एबीसी पोकर खेलना एक बहुत अच्छा खेल माना जाता है।
दूसरी ओर कमजोर खिलाड़ी बेहद पुराने तरीके से खेलने से दूर रह सकते हैं- चूंकि आप लगातार 30 बार फोल्ड कर सकते हैं और किसी को पता भी नहीं चलेगा। इसलिए आप कितना पानी में हैं, ये पता करने के लिए समय-समय पर रेज करें। चूंकि बिग ब्लाइंड एक ऐसा स्थान है जहां खिलाड़ी तुरंत फोल्ड नहीं कर सकते हैं, इसलिए आपको उन पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। वे कभी-कभी मार्जिन वाले हैंड्स रेज करेंगे क्योंकि उन्हें किसी भी तरह से एक्शन के लिए प्रतीक्षा करने को मजबूर किया गया होता है।
क्या बोनस पाने के लिए स्पीड पोकर अच्छा है?
यह सिर्फ अच्छा नहीं है, बल्कि बहुत अच्छा है! आमतौर पर जब आप किसी ऑनलाइन पोकर साइट के लिए साइन अप करते हैं तो वे उसे आपकी जमा राशि के प्रतिशत से मैच करते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप $50 जमा करते हैं तो वे मुफ्त $50 के लिए 100% से मैच करते हैं। ट्रिक यह है कि आपको वास्तविक धन वाले हैंड्स की एक निश्चित संख्या खेलकर उस मुफ्त $50 को अनलॉक करना होगा। हैंड्स की एक बड़ी संख्या के माध्यम से बर्न करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है- कुछ फास्ट पोकर टेबल को मल्टी-टेबल करना।
आप चलते-फिरते कुछ फास्ट पोकर टेबल पर हैंड्स से कितनी तेजी से बर्न करते हैं, ये देखकर आप खुद चकित रह जाएंगे। यह लगातार प्लेयर पॉइंट अर्जित करने के लिए भी बहुत अच्छा है, जिसे मर्चेंडाइज, टूर्नामेंट टिकट या कैश पर खर्च किया जा सकता है।
इससे संबंधित लेख पढ़ें:
क्या मैं मुफ्त में फास्ट फोल्ड पोकर आजमा सकता/सकती हूं?
हां। उदाहरण के लिए, अगर आप पोकरस्टार्स के जूम पोकर को आजमाना चाहते हैं, तो आपको ऊपर दिए गए हमारे लिंक के माध्यम से पोकरस्टार्स पर एक नया अकाउंट बनाना होगा और प्ले-मनी गेम्स को आजमाना होगा। प्रत्येक नए अकाउंट में 35 हजार मुफ्त प्ले-चिप्स आते हैं और हर 4 घंटे में आपके अकाउंट में जोड़े जाते हैं। चूंकि रश पोकर को फुल टिल्ट पोकर पर विकसित किया गया था, इसलिए हर दूसरी प्रमुख पोकर साइट ने फास्ट-फोल्ड पोकर का अपना वेरिएंट जोड़ दिया है और अधिकांश पर आप मुफ्त में भी इसे आजमा सकते हैं। बेस्ट मुफ्त पोकर साइट्स की हमारी टॉप लिस्ट नीचे देखें:
फास्ट फोल्ड पोकर मुफ्त नो डाउनलोड को आजमाएं
क्या आप फास्ट फोल्ड पोकर को आजमाने की कोशिश करना चाहते हैं लेकिन रियल मनी पोकर खेलने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं? तो मुख्य पोकर साइट्स सॉफ्टवेयर पर मुफ्त नो डाउनलोड ऑनलाइन पोकर वर्जन पर फास्ट-फोल्ड पोकर के साथ मुफ्त में पोकर का अभ्यास करें।