टेक्सास होल्डम बेटिंग के नियम: नो-लिमिट, लिमिट और पॉट-लिमिट
नो-लिमिट पोकर ने वास्तव में तब प्रगति की है, जब डॉयल ब्रूनसन और टेक्सास रोड गैम्बलर्स की टीम ने लास वेगास कैसीनो में खेल की पेशकश की थी। तभी से नो-लिमिट की लोकप्रियता में लगातार वृद्धि होती गई। ये दुनिया की नजरों में उस समय आया जब साल 2003 में पोकर मेन इवेंट की वर्ल्ड सीरीज में टेनेसी के एक एकाउंटेंट क्रिस ने $ 2 मिलियन जीते थे।
भले ही नो-लिमिट टेक्सास होल्डम आज खेला जाने वाला पोकर का सबसे लोकप्रिय रूप है। लेकिन फिर भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो इसके बजाय एक लिमिट या पॉट-लिमिट बेटिंग वेरिएंट खेलना पसंद करते हैं। ये बात हम बेटिंग नियमों के साथ नीचे बताएंगे।
नो-लिमिट टेक्सास होल्डम सट्टेबाजी के नियम
नो-लिमिट आज के समय का सबसे लोकप्रिय सट्टेबाजी वेरिएंट है, तो चलिए हम पहले इसी के साथ शुरुआत करते हैं। लोग नो-लिमिट सट्टेबाजी की वेरिएशंस के प्रति अधिक रुचि इसलिए भी रखते हैं क्योंकि इसमें कई अनूठे मिश्रण देखने को मिलते हैं, जैसे:
- स्किल (कौशल)
- चांस (मौका)
- एक्शन
गेम में अकसर ऐसा मोड़ भी आता है, जब निश्चित रूप से किसी एक पॉइंट पर खिलाड़ी को अपने सभी चिप्स दांव पर लगाने पड़ते हैं, लेकिन जहां तक टेक्सास होल्डम सट्टेबाजी की बात है, यहां खिलाड़ियों को हमेशा तीन विकल्प मिलते हैं:
- चेक (या कॉल करें)।
- दावं (या रेज)।
- फोल्ड (ऐसी स्थिति में जहां आप चेक कर सकते हैं, वहां फोल्डिंग का कोई मतलब नहीं है। लेकिन यह अभी भी एक विकल्प है।)
- पिछले दांव से मैच करने के लिए कॉल करना (चेक का एक ही मतलब है, केवल तभी करना जब कोई दांव नहीं लगाना होता: दूसरे शब्दों में, एक चेक मुफ्त कॉल भी होता है)।
- फोल्ड करने के लिए अपना हैंड एक्सपोज करना होता है, यानी सारे पत्ते रखने होते हैं और अगली डील खेलने तक इंतजार करना पड़ता है। फोल्डिंग हमेशा मुफ्त होता है।
- अगर अभी तक कोई दांव नहीं लगा है, तो आप लगा सकते हैं। एक बार दांव लगाने के बाद खिलाड़ियों के पास उसे रेज करने का विकल्प भी होता है।
- नो-लिमिट में, न्यूनतम दांव बिग ब्लाइंड के आकार के बराबर होता है, जबकि अधिकतम दांव आपके सभी चिप्स की कुल राशि के बराबर होता है। (हैंड के लिए कार्ड बांटने से पहले अगर आपके स्टैक में केवल चिप्स शामिल किए गए हैं, तो उसका मतलब है कि आप एक हैंड के दौरान और अधिक चिप्स नहीं जोड़ सकते हैं (या हटा सकते हैं))
- एक बार दांव लगाने के बाद, आप आखिरी दांव के बराबर रेज कर सकते हैं। इसलिए अगर आपका प्रतिद्वंद्वी $ 5 का दांव लगाता है, तो आप जो न्यूनतम रेज कर सकते हैं वह $ 5 है (कुल $ 10 के दांव के लिए)। अब एक बार फिर आपके सामने जो कुछ भी है, उसका कुल योग अधिकतम रेज है।
- नो-लिमिट होल्डम कैश गेम कितना बड़ा खेला जाता है, यह उसका ब्लाइंड का आकार निर्धारित करता है। एक $1/$2 गेम में $1/$2 ब्लाइंड्स होंगे और बाय-इन विभिन्न पोकर रूम से अलग-अलग होंगे।
- आमतौर पर न्यूनतम बाय-इन 20 बड़े ब्लाइंड्स (इसलिए हमारे उदाहरण में $40) होंगे, और अधिकतम 100 बड़े ब्लाइंड्स ($200) होंगे, हालांकि कुछ कैसीनो ऐसे हैं जो बिना अधिकतम बाय-इन के गेम खेलने की अनुमति देते हैं।
फिक्स्ड-लिमिट होल्डम सट्टेबाजी के नियम
टेक्सास होल्डम का दूसरा सबसे लोकप्रिय रूप लिमिट होल्डम है। जबकि नो-लिमिट थोड़ा सख्त खेल है, जहां खिलाड़ी बड़े स्टैक खेलते हैं और बड़े ब्लफ्स के लिए गेम में आगे बढ़ते हैं, लेकिन फिक्स्ड लिमिट होल्डम एक अधिक सूक्ष्म, सहजता वाला गेम है, जहां खिलाड़ी छोटे एजिस का भी फायदा उठा सकते हैं, ये चालाकी और अच्छी तरह से आक्रामकता से खेला जाने वाला गेम है।
- नो-लिमिट के विपरीत जहां आप जब चाहें अपने सभी चिप्स पर दांव लगा सकते हैं, लिमिट होल्डम को निश्चित सट्टेबाजी लिमिट (सीमा) के साथ खेला जाता है।
- गेम का आकार दांव के आकार से निर्धारित होता है। अगर आप $4/$8 के गेम में खेल रहे हैं, तो छोटा दांव $4 का है और बड़ा दांव $8 का है। ब्लाइंड $ 2 और $ 4 के होंगे। बड़ा ब्लाइंड हमेशा छोटे दांव के आकार के बराबर होता है।
- किसी भी होल्डम गेम को इस तरह खेला जाता है, जैसे वह किसी तरह के लाभ के लिए खेला जा रहा हो, हालांकि आप दांव लगा सकते हैं और रकम में वृद्धि कर सकते हैं। फ्लॉप से पहले और फ्लॉप पर आप छोटे दांव की बढ़त पर दांव लगा सकते हैं। उदाहरण के लिए:
- अगर आप दांव लगाने वाले पहले व्यक्ति थे, तो आप केवल $4 का दांव लगा सकते हैं और अगला व्यक्ति कुल $8 को कॉल या रेज कर सकता है। कोई भी खिलाड़ी जो उसके बाद फिर से रेज करना चाहता है, वह कुल $12 का दांव लगा सकता है।
- अपनी बारी आने पर और रीवर पर खिलाड़ी बड़े दांव के इंक्रीमेंट पर दांव लगाते हैं। अगर आप बारी यानी अपनी टर्न को ही दांव पर लगा देते हैं, तो यह $8 का होगा और इसे रेज करने के लिए ये $16 का होगा।
- फिक्स्ड-लिमिट होल्डम में सट्टेबाजी की सीमा तय होने से पहले आपके द्वारा किए गए रेज की एक निश्चित संख्या होती है। हालांकि यह हर पोकर रूम में अलग-अलग हो सकता है, एक्शन आमतौर पर चार या पांच दांवों तक सीमित होता है (हमेशा अपना पहला हैंड खेलने से पहले हाउस के नियमों को जरूर जान लें)।
- जब सट्टेबाजी की सीमा तय हो जाती है तो इसका मतलब है कि खिलाड़ियों के पास अब रकम जुटाने का विकल्प नहीं है, वह अगली स्ट्रीट (एक कार्ड, जो एक विशेष सट्टेबाजी के राउंड में कई पोकर वेरिएंट्स में निपटाया जाता है, उसे स्ट्रीट कहा जाता है) खत्म होने से पहले कॉल या फोल्ड कर सकते हैं।
पॉट-लिमिट होल्डम सट्टेबाजी के नियम
पॉट-लिमिट होल्डम- नो-लिमिट और फिक्स्ड-लिमिट के बीच का गेम है। आप जब चाहें अपने स्टैक को दांव पर नहीं लगा सकते, लेकिन आप दांव जरूर लगा सकते हैं, ये ध्यान में रखते हुए कि उस समय पॉट में कितना कुछ बचा है। आप अधिकतम दांव कैसे निर्धारित करते हैं, यह कॉल सहित पॉट में सभी पैसे और टेबल पर सभी दांवों की गिनती करके तय होता है। हालांकि कॉल से पहले रेज किया जाता है (यह वास्तव में जितना जटिल दिखता है, उतना है नहीं)
दो उदाहरण:
- अगर आप $15 के पॉट के साथ फ्लॉप करने वाले पहले व्यक्ति हैं, तो आपके पास चेक या दांव लगाने का विकल्प होगा। आप बड़े ब्लाइंड की राशि से लेकर पॉट की पूरी राशि ($15) तक कहीं भी दांव लगा सकते हैं। बीच में कोई भी दांव एक “लीगल दांव” माना जाता है।
- अगर आप $15 के पॉट के साथ फ्लॉप करने वाले दूसरे व्यक्ति हैं, तो पहला खिलाड़ी $ 10 का दांव लगाता है। अब आपके पास फोल्ड करने, कॉल करने ($10) या रेज करने का विकल्प है।
- आपका न्यूनतम रेज पिछले दांव की राशि के बराबर होता है। इस हैंड में आपकी न्यूनतम वृद्धि $10 (20$ के कुल दांव के लिए $10 + $10 ) की होगी।
- आपका अधिकतम रेज पॉट की राशि होता है। ऐसा करने के लिए पॉट + दांव + अपनी कॉल ($15 + $10 + $10 = $35) जोड़ें। आपको अपनी कॉल के अलावा उस कुल राशि पर दांव लगाने की अनुमति है, जिसका मतलब है कि आपका कुल दांव $45 (कॉल के लिए $10 + पॉट के आकार के लिए $35) है।
- आप न्यूनतम और अधिकतम रेज के बीच में कोई भी राशि रेज कर सकते हैं।
पॉट-लिमिट होल्डम बहुत लोकप्रिय नहीं है और इसे ज्यादातर बड़ी टूर्नामेंट सीरीज जैसे डब्ल्यूएसओपी में ही देखा जाता है। लेकिन पॉट-लिमिट बेटिंग संरचना का उपयोग पॉट-लिमिट ओमाहा में किया जाता है।
चूंकि पॉट-लिमिट ओमाहा तेजी से सबसे लोकप्रिय पोकर वेरिएशंस में से एक बना है, तो ऐसे में पॉट-लिमिट संरचना से परिचित होना एक अच्छा विचार है। यहां नए खिलाड़ियों के लिए पॉट-लिमिट ओमाहा रणनीति हेतु एक गाइड दी गई है।