PokerListings.com का पोकर ऑड्स कैलकुलेटर सबसे तेज, सबसे सटीक और आसानी से इस्तेमाल किया जाने वाला पोकर ऑड्स ऑनलाइन कैलकुलेटर है। अगर आप ये तत्काल जानना चाहते हैं कि पोकर हैंड में किसी भी पॉइंट पर आपके हारने और जीतने का कितना चांस है, तो इसका इस्तेमाल करें। चाहे फिर आप ऑनलाइन पोकर साइट पर हों या लाइव पोकर खेल रहे हों।
अगर आप यह पता लगाने के लिए एक टूल की तलाश कर रहे हैं कि कौन सा पोकर हैंड किसी भी पॉट में जीतता है, तो हमारे विच हैंड विन्स कैलकुलेटर को चेक करें।
पोकर ऑड्स कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं
जिस टॉप ड्रॉप-डाउन मेन्यू में आप खेल रहे हैं, उसमें से पोकर वेरिएशन का चयन करें और हैंड में खिलाड़ियों की संख्या (आप अधिकतम पांच खिलाड़ियों को जोड़ सकते हैं) के लिए उपलब्ध हैं: टेक्सास होल्डम, ओमाहा, ओमाहा हाय-लो, 7-कार्ड स्टड, 7-कार्ड स्टड हाय-लो और रेज।
किसी भी खिलाड़ी के हैंड पर एंटर करने के लिए व्हील के बीच में मौजूद संबंधित सूट और फिर कार्ड के वांछित मूल्य पर क्लिक करें। उदाहरण के लिए: अगर आप पहले खिलाड़ी के हाथ में किंग ऑफ डायमंड चाहते हैं, तो डायमंड पर क्लिक करें, फिर प्रत्येक खिलाड़ी के प्री-फ्लॉप हैंड में प्रत्येक कार्ड के लिए इसे दोहराएं।
जब ये उसी तरीके से फ्लॉप को फ्लिप करने के लिए आगे बढ़ते हैं तब कार्ड्स को पलटा जाता है। अब सभी कार्ड सही ढंग से 'गैट ऑड्स' पर क्लिक किए जाते हैं और फिर आपको पता चलेगा उस समय किस खिलाड़ी के जीतने, किसके हारने और किसके पास टाई करने वाले हैंड (कार्ड्स) हैं। अगर आप इसे दोहराना चाहें, तो दोहरा सकते हैं। (वर्तमान में दर्ज किए गए हैंड/ऑड्स को क्लियर करने के लिए रीसेट बटन पर क्लिक करें)
पोकर हैंड ऑड्स चार्ट्स
नीचे कुछ बहुत ही सामान्य संभावनाओं और परिदृश्यों के साथ कुछ सहायक पोकर हैंड ऑड चार्ट दिए गए हैं, जो आप पोकर टेबल पर अकसर देख सकते हैं।
लेफ्ट साइड (बाईं ओर) चार्ट में आपको फ्लॉप पर सुधार के शून्य फीसदी चांस के साथ कुछ सामान्य हैंड और ड्रॉस के बारे में बताया गया है. जबकि राइट साइड (दाईं ओर) ये विस्तार से बताया गया है कि कौन सा हैंड सामान्य तौर पर जीतने के लिए बेहतर होगा.
अगर आप पर्याप्त रूप से पोकर खेलते हैं तो ये पर्सेंटेज/रेशो खुद ब खुद आपकी आदत का हिस्सा बन जाएंगे, यानी आपको इतनी बेहतरी से समझ में आ जाएंगे कि आपको शायद ही फिर सभी इस तरह के चार्ट्स देखने की जरूर पड़े।
अगर आप प्री फ्लॉप और अन्य बेहद सामान्य पोकर हैंड सिनेरियो में अपने पोकर हैंड ऑड्स को गहराई से देखना चाहते हैं, तो नो-लिमिट होल्डम में नए खिलाड़ियों के लिए तैयार स्टैंडर्ड सिचुएशन हेतु हमारी इक्विटी गाइड देखें।
अगर आप वास्तव में पोकर (क्वाड बनाम क्वाड?) में लॉन्ग शॉट ऑड्स के बारे में गहराई से जानना चाहते हैं, तो हमारे लॉन्ग शॉट पोकर ऑड्स आर्टिकल को देखें।
आप चाहे कम या फिर ज्यादा समय तक यानी जैसे भी पोकर गेम को देखते हैं या फिर खेलते हैं, तो आप जाहिर रूप से "कॉइन फ्लिप" नामक टर्म से परिचित होंगे। अगर आप एक शौकिया खिलाड़ी हैं और ये जानकर हैरान हैं कि इस बारे में इतनी चर्चा क्यों होती है, तो इसके पीछे का कारण ये है कि यह पोकर टूर्नामेंट में एक बेहद ही सामान्य परिस्थिति को कहा जाता है, चाहे फिर वह टूर्नामेंट बड़ा हो या फिर छोटा।
जैसे कि दो खिलाड़ी फ्लॉप (दांव लगाने का दूसरा राउंड) से पहले वाली स्थिति यानी प्री-फ्लॉप में हैं और ये हैंड कुछ इस तरह बना है, जो उससे बिल्कुल अलग है, जैसा बनाने की कोशिश खिलाड़ी ने की थी। तो इस स्थिति में दोनों ही हाथों में जीतने के लिए पर्याप्त ऑड्स हैं- जैसे 50/50, इसे ही कॉइन फ्लिप कहा जाता है। सामान्य भाषा में कॉइन फ्लिप का मतलब ये भी होता है कि दोंनों ही खिलाड़ियों के जीतने का चांस बराबर है।
सबसे सामान्य "फ्लिप" स्थिति जो आप देखेंगे (या जिसका सामना करने की संभावना अधिक होती है) वह है क्लासिक पेयर बनाम टू ओवरकार्ड्स। उदाहरण के तौर पर AK vs 99 या AJ vs 77। यह किसी भी पेयर और ओवरकार्ड्स पर काम करता है (उदाहरण के लिए 22 बनाम 34)।
वास्तव में कहें तो इस स्थिति में ये 'पूरी तरह' 50/50 नहीं होते हैं लेकिन ये उस स्थिति के काफी करीब होते हैं, जिसे कॉइन फ्लिप कहा जाता है। "मेड" हैंड यानी पेयर आमतौर पर एक मामूली प्री-फ्लॉप होता है।
अगर लो पेयर बनाम अच्छी तरह से समन्वित ओवरकार्ड जैसे 22 vs JT की बात होती है, तो JT को इससे मामूली तौर पर लाभ होता है। अब बोर्ड पर इन कार्ड्स को पूरा करने के बाद ऑड्स में बदलाव आता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि इसे लेकर कैसे अलर्ट पाएं, तो कुछ स्थितियों के हिसाब से ऊपर दिए गए पोकर ऑड्स कैलकुलेटर पर पंच करने की कोशिश करें.
दिल से एक अच्छा पोकर होना अब एक गणितीय गेम की तरह हो गया है और यह जितना तेज और यथार्थ होगा, आप रियल टाइम में उचित पोकर ऑड्स की गणना कर सकते हैं। आप पोकर टेबल पर जितने सही फैसले लेंगे, आप उतने ही अधिक सशक्त बनेंगे।
पोकर गेम में अपने हैंड में किसी भी समय जीत हासिल कर सकने वाले ऑड्स की जानकारी होना समझ का एक अच्छा आधार है लेकिन पोकर एक अधूरी जानकारी वाला गेम है और आप फैसले लेने के लिए अपने प्रतिद्विंदी के कार्ड के बारे में पता नहीं लगा सकते हैं। यानी आपके लिए ये जानना मुश्किल होता है कि दूसरे खिलाड़ी के हाथ में कौन से कार्ड हैं।
तो ऐसे में अच्छे खिलाड़ी एक व्यवस्थित विचार प्रक्रिया का पालन करते हैं ताकि यह पता लगा सकें कि किसी भी परिस्थिति में वे सबसे अधिक संभावित किन हैंड का सामना कर रहे हैं।इसे शब्दावली में "पुटिंग यॉर अपोनेंट ऑन अ रेंज" यानी अपने प्रतिद्वंद्वी को एक सीमा पर रखना भी कहते हैं। ये आपके गेम को एक दूसरे लेवल पर ले जाने के लिए एक प्रारंभिक प्रयास के तौर पर काम करेगा। एक बार जब आप उन्मूलन की प्रक्रिया के माध्यम से ये निर्धारित करते हैं कि आपके प्रतिद्वंद्वी का हैंड क्या हो सकता है तो आप अपने पोकर हैंड ऑड के ज्ञान को अधिक सटीकता के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑनलाइन पोकर हैंड रेंज कैलकुलेटर भी उपलब्ध हैं, जो आपको ऐसा करने में मदद कर सकते हैं।
पोकर ऑड्स से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पोकर ऑड्स क्या हैं?
टेक्सास होल्डम में पोकर ऑड्स वह प्रोबैबिलिटी उपकरण होता है, जिसकी आपको एक पोकर खिलाड़ी के रूप में आवश्यकता होती है। वास्तव में फैसला लेते समय आपको हमेशा पोकर ऑड्स- अपने और अपने विरोधियों के बारे में सोचने के लिए चाहिए होता है। संक्षेप में, पोकर ऑड्स आपके हैंड को जीतने की संभावना होता है या ऑफर होने वाली कीमत होती है (पॉट ऑड्स)।
पोकर ऑड्स कैसे सीखें?
आप हमारे पोकर ऑड्स चार्ट को देखकर और हमारे पोकर ऑड्स कैलकुलेटर में हैंड की स्थितियों को आजमाकर पोकर ऑड्स सीख सकते हैं।
पोकर ऑड्स की जल्दी से गणना कैसे करें?
अपनी पोकर इक्विटी की गणना करने के लिए- या आपको कितनी बार एक हैंड जीतना चाहिए, ये पता करने के लिए आप एक सरल फॉर्मूले का उपयोग कर सकते हैं। गिनें कि आपके पास कितने आउट्स हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप एक फ्लश के लिए ड्राइंग कर रहे हैं, तो आपके पास 13 उपयुक्त कार्ड हैं, आपके हैंड में दो, बोर्ड पर दो - 9 आउट्स बचते हैं। आपके टर्न पर हिट करने की संभावना 9*4 (+4) = 40% है। रीवर पर यह उसका आधा है - 9*2 (+2) = 20%।
- हाफ पॉट दांव के लिए आपको 3:1 मिलता है और इसलिए कॉल करने के लिए 25% इक्विटी या अधिक की आवश्यकता होती है।
- 3/4 पॉट दांव के साथ आपके पास 7:3 पॉट ऑड्स हैं और कॉल करने के लिए +30% इक्विटी की आवश्यकता है।
- एक पॉट के साइज के दांव के साथ आपको 2:1 पॉट ऑड्स मिलते हैं और कॉल करने के लिए +33% इक्विटी की आवश्यकता होती है।
- 2x पॉट दांव के साथ 3:2 पॉट ऑड्स हैं और आपको कॉल करने के लिए 40% इक्विटी की आवश्यकता है।
मान लें कि आपके प्रतिद्वंद्वी का हैंड फ्लश से कम है और आप फ्लश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। वे फ्लॉप पर पॉट के आकार का दांव लगाते हैं, तो आप कॉल करने का चुनाव कर सकते हैं। लेकिन अगर वे अपनी बारी पर दांव लगाते हैं, तो आपकी इक्विटी कम हो जाती है। यह उल्लेख ना करें कि अगर उनके पास दो पेयर जैसा हैंड है, तो उनके पास एक फुल हाउस को हिट करने के लिए इक्विटी भी है और आपने जो भी कार्ड बनाए हैं, उन्हें इससे हराया जा सकता है।
सबसे अच्छा पोकर ऑड्स कैलकुलेटर कौन सा है?
हम इस पेज पर एक बेहतरीन, तेज पोकर ऑड्स कैलकुलेटर को भी ऑफर कर सकते हैं।
पोकर में इम्पलाइड ऑड्स क्या होते हैं?
इंप्लाइड ऑड्स वर्तमान पॉट के आकार और उस पॉट के बीच का संबंध है, जिसे आप जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। क्योंकि कभी-कभी जब आप खेलने का फैसला करते हैं तब भी पॉट सही ऑड्स नहीं देता है। क्योंकि जब आप अपना हैंड इस्तेमाल करते हैं, तो आप अधिक एक्शन प्राप्त करने और अधिक जीतने की उम्मीद कर रहे होते हैं।
इंप्लाइड ऑड्स चीजों को बदल देते हैं। उदाहरण के लिए, लिमिट होल्डम में आपका प्रतिद्वंद्वी $20 को $80 पॉट में दांव लगाता है और आपकी कॉल आपको 5-1 की पॉट ऑड्स देती है (आप $100 जीतने के लिए $20 जोखिम में हैं)। लेकिन, अगर आप अपने प्रतिद्वंद्वी से दांव लगाने या रीवर पर हैंड रेज करने की अपेक्षा करते हैं, तो आपके इंप्लाइड ऑड्स 6-1 या 7-1 हो जाते हैं।
पोकर में पॉट ऑड्स क्या होते हैं?
पॉट ऑड्स पॉट के आकार और दांव के आकार के बीच के संबंध को बताता है। उदाहरण के लिए: अगर पॉट में $10 है और आपको $2 का दांव लगाना है। फिर आपको 5-1 का पॉट ऑड्स मिल जाएगा। अगर आपको उसी $10 के पॉट में $5 का दांव लगाना है, तो आपको 2-1 के पॉट ऑड्स मिल जाएंगे। पॉट कितना बड़ा है, दांव कितना बड़ा है।
क्या पोकर ऑड्स अधिक खिलाड़ियों के साथ बदलते हैं?
बेशक। एक पॉट में जितने अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे, आपके जीतने की संभावना उतनी ही कम होगी। इसलिए यह समझने योग्य है कि केवल कॉल करने के बजाय कुछ हैंड्स से प्री-फ्लॉप को हिट करें। आप यहां क्षेत्र को केवल एक या शायद शून्य तक सीमित करने की उम्मीद कर सकते हैं!