सर्वश्रेष्ठ पोकर ऑड्स कैलकुलेटर
PokerListings.com का पोकर ऑड्स कैलकुलेटर सबसे तेज, सबसे सटीक और आसानी से इस्तेमाल किया जाने वाला पोकर ऑड्स ऑनलाइन कैलकुलेटर है। अगर आप ये तत्काल जानना चाहते हैं कि पोकर हैंड में किसी भी पॉइंट पर आपके हारने और जीतने का कितना चांस है, तो इसका इस्तेमाल करें। चाहे फिर आप ऑनलाइन पोकर साइट पर हों या लाइव पोकर खेल रहे हों।
अगर आप यह पता लगाने के लिए एक टूल की तलाश कर रहे हैं कि कौन सा पोकर हैंड किसी भी पॉट में जीतता है, तो हमारे विच हैंड विन्स कैलकुलेटर को चेक करें।
पोकर ऑड्स कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं
जिस टॉप ड्रॉप-डाउन मेन्यू में आप खेल रहे हैं, उसमें से पोकर वेरिएशन का चयन करें और हैंड में खिलाड़ियों की संख्या (आप अधिकतम पांच खिलाड़ियों को जोड़ सकते हैं) के लिए उपलब्ध हैं: टेक्सास होल्डम, ओमाहा, ओमाहा हाय-लो, 7-कार्ड स्टड, 7-कार्ड स्टड हाय-लो और रेज।
किसी भी खिलाड़ी के हैंड पर एंटर करने के लिए व्हील के बीच में मौजूद संबंधित सूट और फिर कार्ड के वांछित मूल्य पर क्लिक करें। उदाहरण के लिए: अगर आप पहले खिलाड़ी के हाथ में किंग ऑफ डायमंड चाहते हैं, तो डायमंड पर क्लिक करें, फिर प्रत्येक खिलाड़ी के प्री-फ्लॉप हैंड में प्रत्येक कार्ड के लिए इसे दोहराएं।
जब ये उसी तरीके से फ्लॉप को फ्लिप करने के लिए आगे बढ़ते हैं तब कार्ड्स को पलटा जाता है। अब सभी कार्ड सही ढंग से ‘गैट ऑड्स’ पर क्लिक किए जाते हैं और फिर आपको पता चलेगा उस समय किस खिलाड़ी के जीतने, किसके हारने और किसके पास टाई करने वाले हैंड (कार्ड्स) हैं। अगर आप इसे दोहराना चाहें, तो दोहरा सकते हैं। (वर्तमान में दर्ज किए गए हैंड/ऑड्स को क्लियर करने के लिए रीसेट बटन पर क्लिक करें)
पोकर हैंड ऑड्स चार्ट्स
नीचे कुछ बहुत ही सामान्य संभावनाओं और परिदृश्यों के साथ कुछ सहायक पोकर हैंड ऑड चार्ट दिए गए हैं, जो आप पोकर टेबल पर अकसर देख सकते हैं।
लेफ्ट साइड (बाईं ओर) चार्ट में आपको फ्लॉप पर सुधार के शून्य फीसदी चांस के साथ कुछ सामान्य हैंड और ड्रॉस के बारे में बताया गया है. जबकि राइट साइड (दाईं ओर) ये विस्तार से बताया गया है कि कौन सा हैंड सामान्य तौर पर जीतने के लिए बेहतर होगा.
अगर आप पर्याप्त रूप से पोकर खेलते हैं तो ये पर्सेंटेज/रेशो खुद ब खुद आपकी आदत का हिस्सा बन जाएंगे, यानी आपको इतनी बेहतरी से समझ में आ जाएंगे कि आपको शायद ही फिर सभी इस तरह के चार्ट्स देखने की जरूर पड़े।
अगर आप प्री फ्लॉप और अन्य बेहद सामान्य पोकर हैंड सिनेरियो में अपने पोकर हैंड ऑड्स को गहराई से देखना चाहते हैं, तो नो-लिमिट होल्डम में नए खिलाड़ियों के लिए तैयार स्टैंडर्ड सिचुएशन हेतु हमारी इक्विटी गाइड देखें।
अगर आप वास्तव में पोकर (क्वाड बनाम क्वाड?) में लॉन्ग शॉट ऑड्स के बारे में गहराई से जानना चाहते हैं, तो हमारे लॉन्ग शॉट पोकर ऑड्स आर्टिकल को देखें।
फ्लॉप के बाद सुधार की संभावना
| हैंड | सुधार करें | आउट्स | ऑन द फ्लॉप | ऑन द टर्न |
|---|---|---|---|---|
| ओपन एंडिड स्ट्रेट फ्लश ड्रॉ | स्ट्रेट/फ्लश/पेयर | 21 | 72.32% | 47.73% |
| ओपन एंडिड स्ट्रेट फ्लश ड्रॉ | स्ट्रेट/फ्लश | 15 | 54.1% | 32.6% |
| इन्साइड स्ट्रेट | स्ट्रेट/वन पेयर | 10 | 38.4% | 21.7% |
| फोर फ्लश | फल्श | 9 | 35% | 19.6% |
| ओपन एंडिड स्ट्रेट ड्रॉ | स्ट्रेट | 8 | 31.5% | 17.4% |
| थ्री ऑफ अ काइंड | फुल हाउस | 7 | 27.8% | 15.2% |
| अनमैच पॉकेट कार्ड्स | वन पेयर | 6 | 24.1% | 13% |
| वन पेयर | टू पेयर/थ्री ऑफ अ काइंड | 5 | 20.4% | 10.9% |
| टू पेयर | फुल हाउस | 4 | 16.5% | 8.7% |
| इन्साइड स्ट्रेट | स्ट्रेट | 4 | 16.5% | 8.7% |
| वन पेयर | टू पेयर | 3 | 12.5% | 6.5% |
| पॉकेट पेयर | थ्री ऑफ अ काइंड | 2 | 5.4% | 4.3% |
| थ्री ऑफ अ काइंड | फोर ऑफ अ काइंड | 1 | 4.3% | 2.2% |
सामान्य ऑल-इन हैंड मैच अप्स
| सामान्य ऑल-इन हैंड मैच अप्स | करीबी संभावना |
|---|---|
| AK vs 76 सूटिड | AK ने 60% जीता |
| AK vs QJ | 22 ने 64% जीता |
| AK vs 22 | AK ने 51% जीता |
| AK vs KQ | AK ने 73% जीता |
| AK vs AA | KK ने 87% जीता |
| AK vs KK | AQ ने 66% जीता |
| AQ vs KQ | AQ ने 70% जीता |
| AQ vs QJ | AQ ने 70% जीता |
| AQ vs KJ | AQ ने 60% जीता |
| AT vs KQ | AA ने 58% जीता |
| AA vs KK | AA ने 80% जीता |
| AA vs 22 | AA ने 80% जीता |
| AA vs 76 सूटिड | AA ने 77% जीता |
| A2 vs JT | A2 ने 55% जीता |
| KK vs K2 | KK ने 94% जीता |
“फ्लिप” क्या है?
आप चाहे कम या फिर ज्यादा समय तक यानी जैसे भी पोकर गेम को देखते हैं या फिर खेलते हैं, तो आप जाहिर रूप से “कॉइन फ्लिप” नामक टर्म से परिचित होंगे। अगर आप एक शौकिया खिलाड़ी हैं और ये जानकर हैरान हैं कि इस बारे में इतनी चर्चा क्यों होती है, तो इसके पीछे का कारण ये है कि यह पोकर टूर्नामेंट में एक बेहद ही सामान्य परिस्थिति को कहा जाता है, चाहे फिर वह टूर्नामेंट बड़ा हो या फिर छोटा।
जैसे कि दो खिलाड़ी फ्लॉप (दांव लगाने का दूसरा राउंड) से पहले वाली स्थिति यानी प्री-फ्लॉप में हैं और ये हैंड कुछ इस तरह बना है, जो उससे बिल्कुल अलग है, जैसा बनाने की कोशिश खिलाड़ी ने की थी। तो इस स्थिति में दोनों ही हाथों में जीतने के लिए पर्याप्त ऑड्स हैं- जैसे 50/50, इसे ही कॉइन फ्लिप कहा जाता है। सामान्य भाषा में कॉइन फ्लिप का मतलब ये भी होता है कि दोंनों ही खिलाड़ियों के जीतने का चांस बराबर है।
सबसे सामान्य “फ्लिप” स्थिति जो आप देखेंगे (या जिसका सामना करने की संभावना अधिक होती है) वह है क्लासिक पेयर बनाम टू ओवरकार्ड्स। उदाहरण के तौर पर AK vs 99 या AJ vs 77। यह किसी भी पेयर और ओवरकार्ड्स पर काम करता है (उदाहरण के लिए 22 बनाम 34)।
वास्तव में कहें तो इस स्थिति में ये ‘पूरी तरह’ 50/50 नहीं होते हैं लेकिन ये उस स्थिति के काफी करीब होते हैं, जिसे कॉइन फ्लिप कहा जाता है। “मेड” हैंड यानी पेयर आमतौर पर एक मामूली प्री-फ्लॉप होता है।
अगर लो पेयर बनाम अच्छी तरह से समन्वित ओवरकार्ड जैसे 22 vs JT की बात होती है, तो JT को इससे मामूली तौर पर लाभ होता है। अब बोर्ड पर इन कार्ड्स को पूरा करने के बाद ऑड्स में बदलाव आता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि इसे लेकर कैसे अलर्ट पाएं, तो कुछ स्थितियों के हिसाब से ऊपर दिए गए पोकर ऑड्स कैलकुलेटर पर पंच करने की कोशिश करें.
पोकर हैंड ऑड्स के कैलकुलेटर से जुड़ी अधिक जानकारी
दिल से एक अच्छा पोकर होना अब एक गणितीय गेम की तरह हो गया है और यह जितना तेज और यथार्थ होगा, आप रियल टाइम में उचित पोकर ऑड्स की गणना कर सकते हैं। आप पोकर टेबल पर जितने सही फैसले लेंगे, आप उतने ही अधिक सशक्त बनेंगे।
पोकर गेम में अपने हैंड में किसी भी समय जीत हासिल कर सकने वाले ऑड्स की जानकारी होना समझ का एक अच्छा आधार है लेकिन पोकर एक अधूरी जानकारी वाला गेम है और आप फैसले लेने के लिए अपने प्रतिद्विंदी के कार्ड के बारे में पता नहीं लगा सकते हैं। यानी आपके लिए ये जानना मुश्किल होता है कि दूसरे खिलाड़ी के हाथ में कौन से कार्ड हैं।
तो ऐसे में अच्छे खिलाड़ी एक व्यवस्थित विचार प्रक्रिया का पालन करते हैं ताकि यह पता लगा सकें कि किसी भी परिस्थिति में वे सबसे अधिक संभावित किन हैंड का सामना कर रहे हैं।इसे शब्दावली में “पुटिंग यॉर अपोनेंट ऑन अ रेंज” यानी अपने प्रतिद्वंद्वी को एक सीमा पर रखना भी कहते हैं। ये आपके गेम को एक दूसरे लेवल पर ले जाने के लिए एक प्रारंभिक प्रयास के तौर पर काम करेगा। एक बार जब आप उन्मूलन की प्रक्रिया के माध्यम से ये निर्धारित करते हैं कि आपके प्रतिद्वंद्वी का हैंड क्या हो सकता है तो आप अपने पोकर हैंड ऑड के ज्ञान को अधिक सटीकता के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑनलाइन पोकर हैंड रेंज कैलकुलेटर भी उपलब्ध हैं, जो आपको ऐसा करने में मदद कर सकते हैं।